अगर आप वास्तव में अपने Pimples-Acne को जड़ से खत्म करना चाहते है तो इसके लिए आपको काम भी करना पड़ेगा।

  • मुँहासे को भगाने के लिए 4 कदम
  • 16 घंटे उपवास | 16 Hours Fasting क्या है?
  • क्यूँ नहीं खाना?
  • गदंगी निकालने का दूसरा तरीका एनेमा | Enema
  • एनेमा क्या काम करता है?
  • एनेमा कबतक लेना है?
  • गदंगी निकालने का तीसरा तरीका ठंडी पट्टी | Wet Pack
  • इससे क्या होगा?
  • सात्विक भोजन | Satvik Diet Plan क्या है?
  • L- (Living food) जीवन
  • W- (Wholesome) पूर्णता
  • P- (Plant Based) पेड़ पौधों से आने वाला भोजन
  • W- (Water Rich) पानी से भरा खाना
  • खाना क्या है?
  • साफ त्वचा के लिए देखभाल
  • सावधान: सन स्क्रीन का उपयोग कभी न करें | Never use Sun Screen
  • Sun Bathing कब, कैसे, क्यूँ, कितनी देर और क्या पहनना है?

मुँहासे को भगाने के लिए 4 कदम

Remove Pimples and Acne | Pimples and Acne Treatment |


कैसे आप 4 उपाय करके Pimples-Acne को जड़ से भगा सकते है। गंदगी को बाहर निकालने के लिए कोनसे राज है। 

  1. 16 घंटे उपवास | 16 hours fasting
  2. एनेमा | Enema
  3. ठंडी पट्टी | Wet Pack
  4. सात्विक भोजन | Satvik Diet Plan

16 घंटे उपवास | 16 Hours Fasting क्या है?

16 घंटे उपवास | 16 Hours Fasting | Remove Pimples n Acne | Naturally Remove

जी हाँ! 16 घंटे उपवास आपको पढ़ कर अजीब लगा होगा लेकिन जब आप इस को समझेंगे तो करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। घबराइए नहीं क्यूंकी इसे करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है।
ख़ास तौर पर आजकल की व्यस्त जीवन-शैली के लिए बहुत आसान है। इसके लिए आपको रोज अपने पेट को 16 घंटे आराम करने देना है, और  कुछ नहीं खाना है।

क्यूँ नहीं खाना?

क्यूंकी जब आप दिन भर खाते रहते हो तो आपका शरीर पूरा दिन बेचारा उसको पचाने मे ही लगा रहता है। जिस वजह से उसको सफाई करने का समय ही नहीं मिलता। लेकिन जब आप अपने पेट को आराम करने दोगे 16 घंटे उपवास करके तो आपके शरीर को सफाई करने के लिए टाइम मिलेगा।
आप खुद सोचो अगर कोई सड़क गंदी है कोई साफ-सफाई नहीं हो रही है। क्यूंकी गाड़ियों का आना जाना रुक ही नहीं रहा लगातार आ-जा रहीं है, सफाई भी जरूरी है तो पहले क्या करना चाहिए? गाड़ियों को रोज थोड़ी देर रोक देना होगा जिससे सफाई हो सके।
गाड़ी लगातार चलती रहेगी तो सफाई करना मुश्किल हो जाएगा ना। ठीक वैसे ही अगर आपके शरीर मे गहराई से सफाई करनी हो तो रोज थोड़ा-थोड़ा रोकना होगा।
अब अगर आप सच मे जड़ से Pimples या Acne को निकाल फेंकना चाहते है तो अंदर से गंदगी को निकले बिना नहीं हो पाएगा। इसके लिए आपको 16 घंटे उपवास करना होगा।
16 घंटे उपवास ये आपको जितना सुनने मे कठिन लग रहा है, उतना है नहीं यकीन मानिए क्यूंकी 16 मे से ज्यादातर समय तो आप सो ही रहे होंगे।
आप बस 21 दिनों का खुद से चैलेंज ले लीजिए 21 दिन बाद आपको खुद फर्क नजर आ जाएगा। 21 दिन बाद आपकी त्वचा मे प्राकृतिक चमक बढ़ने लगेगी साथ ही साथ आपकी अन्य समस्या भी खत्म होने लगेगी।

गदंगी निकालने का दूसरा तरीका एनेमा | Enema

कील-मुहासे को जड़ से मिटाए | गदंगी निकालने का तरीका एनेमा | Enema

जब हम ब्रेड, नमकीन, चाय, कॉफी, नूडल्स, स्नैक्स, तला हुआ, डिब्बा बंद, पैकेट बंद या बाजार का खाना इस तरह का खाना खाते है तो ये आंतों की दीवारों पे चिपक जाता है। तो जब अंदर ही इतनी गंदगी जमी पड़ी है तो आप खुद सोचिए की त्वचा कैसे साफ होगी। 

एनेमा क्या काम करता है?

जब आप एनेमा लेते है तो ये 5-7 मिनट के लिए पानी को रोक के रखते है। जिससे आंतों की दीवारों पे चिपके सारी गंदगी को खींचने लगता है। फिर जब आप मल त्यागने जाते है, तो पानी के साथ साथ वो सारी गंदगी भी बाहर आ जाती है।

इतनी गंदगी जो हम अपने अंदर लेकर घूम रहे है। अगर इसको बाहर नहीं निकालेंगे तो आगे चलकर Pimples-Acne या अन्य बीमारियाँ बनेगी।

चिंता मत कीजिए एनेमा बिल्कुल दर्द से मुक्त और बिल्कुल सुरक्षित है। बस आप खुद को 10 मिनट दीजिए और खुद को सवस्थ होते हुए देखिए घर पर ही।

एनेमा कबतक लेना है?

  • जब से आप इस प्लान को शुरू करेंगे तब से 21 दिनों तक ही लेना है।
  • उसके बाद हफ्ते में सिर्फ एक बार या जरूरत पड़ने पर।

गदंगी निकालने का तीसरा तरीका ठंडी पट्टी | Wet Pack

कील-मुहासे को कहें अलविदा | गदंगी निकालने का तरीका ठंडी पट्टी | Wet Pack

  • आपको कॉटन की पट्टी लेनी है और माथे, गले और पेट पे लपेटना है।
  • आधे घंटे तक लगा के रखना है।

ठंडी पट्टी लगाने से क्या होगा?

इसे लगाने से हमारे शरीर में 2 तरह के तापमान पैदा हो जाते है। जिन अंगों पर ठंडी पट्टी लपेटी है। वो अंग ठंडे हो जाएंगे और बाकी शरीर गरम हो जाएगा।

इससे क्या होगा?
इससे जब शरीर में 2 तरह के तापमान पैदा होते है, तो हमारा रक्‍तसंचार बढ़ जाता है इससे क्या होगा, रक्‍तसंचार के साथ साथ गंदगी भी संचारित होने लगती है और बाहर निकालने के लिए तैयार हो जाती है।

ठंडी पट्टी कबतक लगानी है?

  • ये आपको शुरू के 3 महीने लगानी है।
  • एक बार सुबह और एक बार शाम को।
  • 3 महीने बाद जरूरत पड़ने पर ही लगानी है।
अब आपने अपने अंदर की सारी गंदगी तो बाहर निकाल ली लेकिन आप फिरसे इसको गंदा ना कर लें। इसके लिए आपको सात्विक भोजन (Satvik Diet Plan) करना होगा।

सात्विक भोजन | Satvik Diet Plan क्या है?

सात्विक भोजन | Satvik Diet Plan क्या है? | सात्विक भोजन खाने के फायदे | सात्विक भोजन खाएं रोग भगाएं

हमारे वेदों में सात्विक भोजन के 4 सिद्धांत दिए है। संक्षिप्त रूप से LWPW
L- (Living food) जीवनऐसा भोजन जिसमे जान हो ऐसा खाना खाएं जैसे :
  • फल | Fruits
  • सब्जियां | Vegetables
  • अंकुरित | Sprouts
  • अनाज | Grains
मरा हुआ खाना (Dead Food) – ऐसा भोजन जिसमे जान ही ना हो ऐसा भोजन ना खाएं जैसे :
  • डिब्बा बंद
  • पैकेट बंद
  • बोतलबंद

मरा हुआ खाना-  ऐसा खान खाने से ये हमारे खून को गंदा करता है। जिस वजह से Pimples और Acne पैदा होने लगते है।


W- (Wholesome) पूर्णता – खाने को उसी रूप में खाएं जिस रूप में माँ प्राकृतिक हमको देती है। 
  • सफेद चीनी | White Sugar
  • मैदा | Flour
  • बिना चोकर का आटा | Flour Bran
  • सफेद चावल | White Rice
  • सूजी | Semolina
ये सब refind  भोजन है। इसकी जगह आप Wholesome food (संपूर्ण खाद्य पदार्थ) शुरू करें:
भूरा चावल | Brown Rice
खजूर | Dates
चोकर वाला आटा | Wheat With Bran
गुड़ | Jaggery

P- (Plant Based) – पेड़ पौधों से आने वाला भोजन, ऐसा कोई भी खाना ना खाएं जो जानवरों से आता हो:
  • मास | Meat
  • मछली | Fish
  • अंडा | Eggs 
दूध या दूध से बनी चीजें | Milk और Milk products
वो खाना है जो पेड़-पौधों से मिलता हो दूध इसलिए नहीं क्यूंकी दूध या दूध से बनी चीजें इसको पचाने मे काफी मुश्किल होता है, और acne  का कारण बन सकती है उनको निकालने में बाधा बन जाती है।

W- (Water Rich) – पानी से भरा खाना, ऐसा खाना खाएं जो रस से भर हो।
क्या आप ब्रेड का जूस निकाल सकते है नहीं ना! क्यूँ? क्यूंकी उसमे कोई रस तो है नहीं। 

Water Rich food आपके शरीर में क्या काम करता है?
रस से भरा खाना आपके शरीर में सफाई का काम करता है। आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकाल फेंकता है और त्वचा को साफ करता है।

खाना क्या है?

सात्विक भोजन कैसे करना है? | सात्विक भोजन खाने के फायदे? | सात्विक भोजन खाएं रोग भगाएं ?


अब इतना तो अपने समझ लिया अब आपको सुबह-शाम खाना क्या है?

सुबह – नाश्ते से पहले
  • 8 am – Detox Juice – सफेद पैठे का जूस या नारियल पानी या सब्जियों का जूस।
  • 10 am – मौसम के फल – एक प्लेट ताजे फल (एक बार में एक ही फल खाएं)
दोपहर का भोजन
  • 1 pm – अनाज और सब्जी – सात्विक रोटी-सब्जी (अनाज कम सब्जी ज्यादा)
रात का भोजन
  • 6 am – सलाद या सूप – सात्विक सलाद या सात्विक सूप

साफ त्वचा के लिए देखभाल

साफ त्वचा के लिए देखभाल कैसे करें? | चमकती त्वचा पाएं 21 दिनों में

त्वचा की सेहत बनाए रखने के लिए, पॉलीस्टर कपड़े की जगह सूती कपड़े पहने।

ऐसा क्यूँ ?

1. सूती कपड़ा | Cotton Clothes 

  • ऐसा इसलिए क्यूंकी जो हमारे त्वचा के रोम छिद्र होते है वो हर समय सांस ले रहे होते है, तो जब हम पॉलीस्टर, नायलॉन या सिन्थेटिक कपड़े पहनते है तो हमारी त्वचा सांस नहीं ले पाती उसका दम घुटने लगता है और इस वजह से जो भी हमे पसीना आता है वो वापस से अंदर चला जाता है।
  • पॉलीस्टर कपड़े की जगह सूती कपड़े पहनने से हमारी त्वचा सही से सांस ले पाती है। और पसीना भाप बन जाता है।
  • सूती कपड़ा बाहर से धूप और हवा को शरीर के अंदर आने की अनुमति देता है।
  • कपड़े ऐसे पहने जो थोड़े ढीले-ढाले हों क्यूंकी ज्यादा कसे कपड़े हमारी त्वचा के लिए सही नहीं है।

2. सूर्य स्नान | Sun Bathing
  • अगर आपको चमकती-दमकती, साफ-सुथरी त्वचा चाहिए तो सूर्य स्नान (Sun Bathing)।
  • सूर्य से दोस्ती करना आपके लिए बहुत फायदे मंद है क्यूंकी जो हमारे त्वचा के रोम छिद्र होते है उन्मे गंदगी जमी होती है, तो जब हम Sun Bath लेते है, तो रोम छिद्र खुल जाते है और जो गंदगी जम जाती है, वो Sun Bath लेने से पसीने के माध्यम से बाहर निकाल जाती है।

सावधान: सन स्क्रीन का उपयोग कभी न करें | Never use Sun Screen

  • सन स्क्रीन का उपयोग कभी न करें यह आपकी त्वचा के लिए जहरीली है।
  • आप इसका लेबल(lable) जांच सकते है, क्यूंकी उसके अंदर मिलाए गए chemicals आपके त्वचा के रोम छिद्र को पका रहे है।

Sun Bathing कब, कैसे, क्यूँ, कितनी देर और क्या पहनना है?

Sun Bathing कब, कैसे, क्यूँ, कितनी देर और क्या पहनना है? | Sun Bathing आपकी त्वचा के लिए चमत्कार

1. Sun Bathing कब करनी है?
  • Sun Bathing सुबह या शाम के समय करनी है।
  • दुपहर की कड़कती धूप नहीं लेनी है।
  • सूर्योदय के 2 घंटे बाद कर सकते है।
2. Sun Bathing कितनी देर करनी है?
  • 20-25 मिनट करनी है।
3. Sun Bathing के लिए क्या पहनना है?
  • जितना कम हो सके कम कपड़े पहन कर लें और अगर आप चाहे अगर कर सकते है तो कोई कपड़े ना पहने।

और पढ़े: PIMPLES-ACNE को जड़ से खत्म करें | पिंपल्स और मुंहासों से मुक्त चेहरा

  • इस लेख ने आपकी कैसे मदद की कृपया नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

By Aparna Patel

Aparna (www.womenday.in) is the founder, she started her writing career in 2018. She has another site named (www.hollymelody.com) where she publishes travel related articles where she has published more than 1000+ articles. Aparna likes to write on various subjects.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *