1 हफ्ते Hair Growth Challenge | 1 हफ्ते में आप कैसे बाल बढ़ा सकते है की सारी जानकारी दी गई है:

इस पोस्ट में… 

  • चैलेंज कैसे करना है | 7 days Hair Growth Challenge in hindi 
  • Hair Pack कैसे बनाएं | Hair Growth Challenge pack
  • अलसी के बीज का जेल | flacks seeds Gel कैसे बनाना है?
  • अब क्या करना है पैक का? | How to use this pack?
  • ध्यान दें
  • आपके सवाल

चैलेंज कैसे करना है | 7 days Hair Growth Challenge

चैलेंज कैसे करना है | 7 days Hair Growth Challenge | Hair care | 1 weeks routine

इस चैलेंज में हम आपको बताएंगे की कैसे आप अपने बालों को 1 हफ्ते के अंदर बढ़ा सकते है। कैसे आप अपने बालों को नरम, रेशमी, चमकदार और स्वस्थ बना सकते है। इस पोस्ट में आपको सारी जानकारी दी गई है की आपको किस-किस दिन कैसे-कैसे पालन करना है। इसके लिए इस पोस्ट को आपको पूरा पढ़ना होगा।

मैंने खुद इस उपाय(remedy) को किया है और इसका रिजल्ट बहुत अच्छा मिला। आप भी इस रेमिडी को निश्चित रूप से कीजिए और अपने बालों को स्वस्थ होते हुए देखिए। अगर आप इस रेमिडी को दोहराते है तो इससे अच्छी तो बात ही क्या है। इससे आपके बाल पहले से काफी ज्यादा स्वस्थ(healthier) होते जाएंगे।

और ऐसा हो नहीं सकता की ये आपके बालों में काम ना करे। ऐसे बहुत बहुत कम लोगों मे ही होता है। क्यूंकी इसमे जो सामग्री है वो आपके बालों का विकास(Hair Growth) बढ़ाएगी और बालों का झड़ना(Hair Fall) रोकेगी।

Hair Pack कैसे बनाएं | Hair Growth Challenge pack

इस पैक में इस्तेमाल होने वाली चीजें इतनी ज्यादा महत्वपूर्ण है जिसके बारे में कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है। ये आपके बालों के लिए वरदान है। इस पैक को इस्तेमाल करने से आपके बालों का विकास तो बड़ेगा ही इसके अलावा ये आपके बालों को नरम, चमकदार, स्वस्थ आदि …बना देगा। इस पैक को बनाने के लिए हमे 3 चीजों की जरूरत होगी।
  1. अलसी का बीज | flacks seeds Gel
  2. एलोवेरा जेल | Aloe Vera Gel
  3. हिबिस्कस फूल की पंखुड़ियों | Hibiscus flower petels 
इस पैक को कोई भी लगा सकता है। चाहे आपके बाल Oily हों, Dry हों या Frizzy हों कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।
flacks seeds Gel कैसे बनाना है नीचे दिया हुआ है।
हेयर पैक तैयार करेने के लिए: 
  • पहला अगर आपके पास एलोवेरा जेल का पत्ता है तो उससे जेल निकाल लें। अगर नहीं है तो जो भी आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते है वो ले लीजिए।
  • दूसरा अलसी के बीज का जेल (flacks seeds Gel) इसको आप घर पर आसानी से बना सकते है। 
  • तीसरा हिबिस्कस फूल की पंखुड़ियों को लेना है और सिर्फ पंखुड़ियां ही लेना है इसके जो ऊपर pollen होता है उसको निकाल देना है। और आपको हिबिस्कस पंखुड़ियों को पीस लेना है इस तरह से पैक तैयार हो जायगा।

 अलसी के बीज का जेल | flacks seeds Gel कैसे बनाना है?

  1. जितना आप अलसी के बीज ले रहे है उससे दुगना पानी लेना है।
  2. धीमी आंच पे पकने देना है।
  3. उबलने के बाद इसको आप छननी की मदद से छान लें।
  4. लीजिए आपका flacks seeds Gel तैयार है।

अब क्या करना है पैक का? | How to use this pack?


Hair grow challenge | hair care routine | 7 days hair routine

1. सोमवार | Monday 

तो शुरुआत करते है सोमवार से… अपने बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धो लेना है। इसके बाद आपको कुछ नहीं करना है। अपने बालों को ऐसे ही छोड़ देना है। उन्हें सांस लेने दें, रोमकूप को आजाद रहने दे।

2. मंगलवार | Tuesday

अब क्या करना है? अब जो हमने पैक तैयार किया है इसको आपने अपने बालों में रात को लगा लेना है।

3. बुधवार | Wednesday

सुबह: – शैम्पू कर लें।
पैक तो हमने लगा लिया मंगलवार को। इसके बाद बुधवार मे आपको बाल में शैम्पू नहीं करना है। सिर्फ पानी से धो लेना है। अगर आपके बालों से पैक नहीं निकल रहा हो तो बाल धोते समय कंघे से पानी में ही नीचे से ऊपर की ओर सुलझाते जाइए। वैसे तो यह आसानी से निकल जाता है कोई भी परेशानी नहीं आएगी।
तैलीय खोपड़ी (Oily scalpe) और सूखी खोपड़ी (Dry scalpe) दोनों मे उत्पत्ति शुरू हो जाती है। तैलीय खोपड़ी मे तेल ओर सूखी खोपड़ी मे रूसी।
  • तैलीय खोपड़ी(Oily scalpe) वालों के लिए थोड़ा सा तैलीय हो सकता है।
  • सूखी खोपड़ी(Dry scalpe) वालों के लिए तो चमत्कार ही है। क्यूंकी इसके बाद आपके बाल इतने मुलायम हो जाएंगे की आप सोच भी नहीं सकते।
सावधान: कंघी जोर-जोर से ना करें।
रात: तेल लगाना है।
तेल तो लगाना है पर कोनस तेल – प्याज का तेल(Onion oil) – जी हाँ! इस तेल को अपने बालों मे अच्छे से मालिश करके लगा लेना है। और आप अपने बालों की लंबाई पे लगाना चाहते है कोई दिक्कत नहीं है लगा सकते है। इसके बाद आप सो जाइए।

4. गुरूवार | Thursday

अब गुरूवार सुबह को आपने शैम्पू कर लेना है। कन्डिशनर की जरूरत कम ही लोगों को पड़ेगी। लेकिन फिर भी अगर आपको लगता है की कन्डिशनर करना चाहिए तो आप कर सकते है।

5. शुक्रवार | Friday

शुक्रवार को वापस से रात को अपने बालों में पैक लगाना है जो हमने बनाया था। पैक लगाने के बाद आपको सो जाना है।

6. शनिवार | Saturday

सुबह: आपको फिर वही प्रक्रिया दोहरानी है आपको अपने बालों को पानी से धो लेना है।
रात: रात में आपको बालों में मालिश करते हुए तेल लगाना है।

7. रविवार | Sunday

रविवार को आपने बाल धो लेना है।

ध्यान दें:

अगर आप इस प्रक्रिया को दुबारा करते है तो सही और उचित है इससे आपके बाल और ज्यादा स्वस्थ होंगे। 
लेकिन अगर आप बार-बार इस प्रक्रिया को करते है तो उसका प्रभाव कम हो सकता है।

आपके सवाल | FAQ

क्या इस पैक को स्टोर करके रख सकते है?
पैक को स्टोर करके रख सकते है 1 हफ्ते के लिए। लेकिन जो आपको ताज़ा गुणवत्ता सामग्री तैयार करने मे मिल जाएगी वो आपको स्टोर करके रखने मे नहीं मिलेगी।
कितनी  बार इस पैक का इस्तेमाल करना है?
आप 2 हफ्ते इस्तेमाल करके 1 महीने का अंतराल रखे। दुबारा से इस प्रक्रिया को 1 महीने बाद कर सकते है।
तो ये था पूरे हफ्ते का हेर ग्रोथ चैलेंज जिसको आपने करना है और कमेन्ट सेक्शन में अपना अनुभव बताना है। उम्मीद है की आपको ये चैलेंज करने के बाद आप अपने बालों को स्वस्थ देखेंगे। अगर आप चाहे तो आप अपनी फोटो भी भेज सकते है मेरे इंस्टाग्राम womendayofficial अकाउंट पे जहां में आपकी फोटो को शेयर करूंगी। मुझे इंतेजार है आपके प्यारे-प्यारे मैसेज का।
इस लेख ने आपकी कैसे मदद की कृपया नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

By Aparna Patel

Aparna (www.womenday.in) is the founder, she started her writing career in 2018. She has another site named (www.hollymelody.com) where she publishes travel related articles where she has published more than 1000+ articles. Aparna likes to write on various subjects.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *